सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टेलीकॉम / वोडाफोन-आइडिया को सरकार से राहत नहीं मिली तो कंपनी बंद करनी पड़ेगी: कुमार मंगलम बिड़ला

    • कंपनी के चेयरमैन बिड़ला ने कहा- मदद नहीं मिलने पर दिवालिया का विकल्प चुनना पड़ेगा
    • कुमार मंगलम बिड़ला के बयान के बाद कंपनी के शेयर में 9% गिरावट आई
    • वोडाफोन-आइडिया को सितंबर तिमाही में 50921 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड घाटा हुआ था

     Sahebganj News Network :Dec 07, 2019, 05:16 PM IST
    नई दिल्ली. वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का कहना है कि सरकार से राहत नहीं मिली तो कंपनी बंद करनी पड़ेगी। बिड़ला ने शुक्रवार को एक समिट में कंपनी के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऐसा कहा। उन्होंने संकेत दिए कि वोडाफोन-आइडिया में अब और निवेश नहीं करेंगे। बिड़ला ने कहा कि राहत नहीं मिलने पर दिवालिया का विकल्प चुनना पड़ेगा।

    वोडाफोन-आइडिया ने टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया, लेकिन पर्याप्त नहीं
    रिलायंस जियो के आने के बाद बाकी कंपनियों को टैरिफ वॉर में घाटा उठाना पड़ रहा है। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। जुलाई-सितंबर तिमाही में वोडाफोन-आइडिया को 50,921 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह किसी भारतीय कंपनी का एक तिमाही में सबसे बड़ा नुकसान है। वोडाफोन-आइडिया ने पिछले दिनों टैरिफ बढ़ाने का फैसला भी लिया, लेकिन इससे जो फायदा होने की उम्मीद है वह जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं होगा।
    वोडाफोन-आइडिया के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट

    बिड़ला के बयान के बाद शुक्रवार को बीएसई पर शेयर 8.89% गिरकर 6.66 रुपए पर आ गया। हालांकि, बाद में 4% रिकवर होकर 5% नुकसान के साथ बंद हुआ। ब्रिकवर्क रेटिंग्स के डाउनग्रेड करने की वजह से गुरुवार को भी 5% गिरावट आई थी।

    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    सीएन कॉलेज के आवासीय परिसर से सात हरे पेड़ों को बिना वन विभाग व अंचल कार्यालय की अनुमति से काट कर बेच देने...

    साहेबगंज रवि राज  | सीएन कॉलेज के आवासीय परिसर से सात हरे पेड़ों को बिना वन विभाग व अंचल कार्यालय की अनुमति से काट कर बेच देने... सीएन कॉलेज के आवासीय परिसर से सात हरे पेड़ों को बिना वन विभाग व अंचल कार्यालय की अनुमति से काट कर बेच देने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इस मामले में जहां एक तरफ छात्र संघ ने 18 दिसंबर को सड़क जाम किया था। मामले में सात दिन बाद भी दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, लेकिन सड़क जाम करने वाले छात्र नेताओं के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इससे छात्रों में काफी आक्रोश है। 

    हाथरस से ग्राउंड रिपोर्ट:कमरे में कैद रहा पीड़ित परिवार, आज भी रसोई में खाना नहीं बन सका; आज आरोपियों के परिवारों के साथ ठाकुरों की महापंचायत

    हाथरस में हुए कथित गैंगरेप के बीस दिन बाद और पीड़ित का शव जलाए जाने के चार दिन बाद अब गांव और परिवार का माहौल बदला हुआ है। शनिवार को दो दिन के बैन के बाद गांव से लॉकडाउन हटा लिया गया और मीडिया को गांव में जाने की अनुमति दे दी गई। कैमरामैन और रिपोर्टर भागते-दौड़ते, हांफते-हांफते जब पीड़िता के घर पहुंचे तो परिजन बात करने के लिए बहुत उत्सुक नहीं दिखे। अब तक मीडिया से खुलकर बात करता रहा परिवार कुछ असमंजस में, कुछ गुमसुम नजर आया। उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी और अतिरिक्त गृह सचिव अवनीश अवस्थी पीड़ित परिवार से बात करने पहुंचे। पीड़ित की मां ने धीमी आवाज में उन्हें फिर से वही बातें बताईं जो वो बीते चार दिनों से बार-बार दोहराती रही हैं। अवनीश अवस्थी ने अपनी डायरी में बिंदुवार उनकी मांगों को नोट किया और इंसाफ का भरोसा देकर चले गए। यूपी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के जाने के बाद परिजन से जब मैंने पूछा कि क्या वो संतुष्ट हैं तो पीड़ित की भाभी ने कहा, ‘वो कोई पानी की बौछार नहीं डाल गए कि हम एकदम संतुष्ट हो जाएं। या हम सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं कि इतने पैसे दे दो और हम संतुष्ट हो जाएं। हमने...