सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्राई / 10 से 15 दिसंबर तक भारत में बंद रहेगी MNP सेवा, 16 दिसंबर के बाद ऑपरेटर चेंज कराने में में लगेंगे दो से तीन दिन

  •   9 दिसंबर शाम 6 बजे से पहले एमएनपी कराने वाले यूजर्स की रिक्वेस्ट पुराने नियमों के तहत
          पूरी की जाएगी
    •   वर्तमान नियमों के तहत ऑपरेटर चेंज कराने में लगभग एक हफ्ते का समय लगता है


    sahebganj news network :Dec 08, 2019, 06:42 AM IST
    गैजेट डेस्क. मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सर्विस भारतीय यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इसे सर्विस में यूजर को बिना मोबाइल नंबर चेंज किए अपना टेलीकॉम ऑपरेटर बदलने की सुविधा मिलती है। अगर यूजर अपना ऑपरेटर बदलना चाहता है तो पहले इसके मोबाइल पर यूनिक पोर्टिंग कोड (यूपीसी) जनरेट होता है, जिसके बाद पूरी प्रक्रिया होने में काफी लंबा समय लगता है। वर्तमान में मौजूदा ऑपरेटर से किसी अन्य ऑपरेटर में नंबर पोर्ट कराने में यूजर को एक हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या से निपटने के लिए टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नियमों में बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत इस सेवा को 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान नए नियमों की टेस्टिंग की जाएगी।

    16 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

    • मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी से जु़ड़े नए नियम 16 दिसंबर रात 12 बजे से लागू होंगे। नए नियम लागू होने के कुछ दिन पहले मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सर्विस को पूरी तरह रोक दिया जाएगा।
    • ट्राई के मुताबिक 9 दिसंबर 5:59PM से पहले अप्लाई करने वाले यूजर्स की रिक्वेस्ट मौजूदा नियमों के मुताबिक पूरी की जाएगी।
    • इसके बाद 16 दिसंबर रात 12 बजे तक नई रिक्वेस्ट सबमिट नहीं की जाएगी। यानी 6 दिन नई मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी।
    • ट्राई का कहना है कि टेस्टिंग के प्रॉसेस में इतना समय इसलिए लिया गया है ताकि नए नियम लागू होने के बाद किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
    • नए नियमों के लागू होने बाद ग्राहकों को एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर में नंबर पोर्ट कराने में काफी सहूलियत होगी।
            • नए नियम आने से क्या होगा फायदा
            • 16 दिसंबर से लागू होने वाले नए नियमों के बाद आम यूजर्स को नंबर एमएनपी कराने में काफी सहूलियत होगी। नए नियमों के बाद नंबर पोर्ट होने में सिर्फ दो से तीन दिन का ही समय लगेगा।
            • दूसरे सर्कल का नंबर पोर्ट होने में लगेंगे 5 दिन
            • यूजर अगर इंटर सर्कल नंबर पोर्ट कराना चाहता है तो उसे इस पूरी प्रक्रिया के लिए कम से कम 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। पहले ये नियम 11 नवंबर से लागू होने वाले थे, जिसे किसी कारण से टाल दिया था।

            टिप्पणियाँ

            इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

            टेलीकॉम / वोडाफोन-आइडिया को सरकार से राहत नहीं मिली तो कंपनी बंद करनी पड़ेगी: कुमार मंगलम बिड़ला

            कंपनी के चेयरमैन बिड़ला ने कहा- मदद नहीं मिलने पर दिवालिया का विकल्प चुनना पड़ेगा कुमार मंगलम बिड़ला के बयान के बाद कंपनी के शेयर में 9% गिरावट आई वोडाफोन-आइडिया को सितंबर तिमाही में 50921 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड घाटा हुआ था   Sahebganj News Network : Dec 07, 2019, 05:16 PM IST नई दिल्ली.  वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का कहना है कि सरकार से राहत नहीं मिली तो कंपनी बंद करनी पड़ेगी। बिड़ला ने शुक्रवार को एक समिट में कंपनी के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऐसा कहा। उन्होंने संकेत दिए कि वोडाफोन-आइडिया में अब और निवेश नहीं करेंगे। बिड़ला ने कहा कि राहत नहीं मिलने पर दिवालिया का विकल्प चुनना पड़ेगा। वोडाफोन-आइडिया ने टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया, लेकिन पर्याप्त नहीं रिलायंस जियो के आने के बाद बाकी कंपनियों को टैरिफ वॉर में घाटा उठाना पड़ रहा है। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। जुलाई-सितंबर तिमाही में वोडाफोन-आइडिया को 50,921 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह किसी भ...

            सीएन कॉलेज के आवासीय परिसर से सात हरे पेड़ों को बिना वन विभाग व अंचल कार्यालय की अनुमति से काट कर बेच देने...

            साहेबगंज रवि राज  | सीएन कॉलेज के आवासीय परिसर से सात हरे पेड़ों को बिना वन विभाग व अंचल कार्यालय की अनुमति से काट कर बेच देने... सीएन कॉलेज के आवासीय परिसर से सात हरे पेड़ों को बिना वन विभाग व अंचल कार्यालय की अनुमति से काट कर बेच देने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इस मामले में जहां एक तरफ छात्र संघ ने 18 दिसंबर को सड़क जाम किया था। मामले में सात दिन बाद भी दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, लेकिन सड़क जाम करने वाले छात्र नेताओं के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इससे छात्रों में काफी आक्रोश है। 

            हाथरस से ग्राउंड रिपोर्ट:कमरे में कैद रहा पीड़ित परिवार, आज भी रसोई में खाना नहीं बन सका; आज आरोपियों के परिवारों के साथ ठाकुरों की महापंचायत

            हाथरस में हुए कथित गैंगरेप के बीस दिन बाद और पीड़ित का शव जलाए जाने के चार दिन बाद अब गांव और परिवार का माहौल बदला हुआ है। शनिवार को दो दिन के बैन के बाद गांव से लॉकडाउन हटा लिया गया और मीडिया को गांव में जाने की अनुमति दे दी गई। कैमरामैन और रिपोर्टर भागते-दौड़ते, हांफते-हांफते जब पीड़िता के घर पहुंचे तो परिजन बात करने के लिए बहुत उत्सुक नहीं दिखे। अब तक मीडिया से खुलकर बात करता रहा परिवार कुछ असमंजस में, कुछ गुमसुम नजर आया। उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी और अतिरिक्त गृह सचिव अवनीश अवस्थी पीड़ित परिवार से बात करने पहुंचे। पीड़ित की मां ने धीमी आवाज में उन्हें फिर से वही बातें बताईं जो वो बीते चार दिनों से बार-बार दोहराती रही हैं। अवनीश अवस्थी ने अपनी डायरी में बिंदुवार उनकी मांगों को नोट किया और इंसाफ का भरोसा देकर चले गए। यूपी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के जाने के बाद परिजन से जब मैंने पूछा कि क्या वो संतुष्ट हैं तो पीड़ित की भाभी ने कहा, ‘वो कोई पानी की बौछार नहीं डाल गए कि हम एकदम संतुष्ट हो जाएं। या हम सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं कि इतने पैसे दे दो और हम संतुष्ट हो जाएं। हमने...